संतकबीरनगर
शनिचरा लूट काण्ड का 9500रू0/- नकद बरामद
वादी मुकदमा का आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त शस्त्र बरामद

पुलिस अधीक्षक जनपद संत कबीर नगर ब्रजेश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी धनघटा संदीप वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मु0अ0सं0 434/19 धारा 394 भा0द0वि0 से सम्बन्धित शनिचरा लूट कांड में शामिल अभियुक्त सुनील यादव रामानंद यादव साकिन श्रीकांतपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ जो घटना कारित करने के बाद आजमगढ़ न्यायालय में हाजिर होकर जिला कारागार में निरुद्ध था, को प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा विवेचना के क्रम में न्यायालय सिविल जज अवर खण्ड त्वरित न्यायालय में पुलिस कस्टडी रिमांड हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा सुनील यादव को 30 घंटे पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर गहन पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने पुलिस को ले जाकर शनिचरा लूट का 9500 रू0/- तथा वादी का आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त 02 कारतूस व एक अदद देशी तमंचा बरामद हुआ । इसी मामले में लूट का एक आरोपी लक्ष्मण यादव पुत्र रामदरश यादव साकिन देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ विगत दिनों आमने-सामने पुलिस मुठभेड़ में आजमगढ़ में मृत्यु हो चुकी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुनील यादव पुत्र रामानन्द यादव साकिन श्रीकान्तपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।