शुक्रवार को सेमरियावां स्थित पंजाब नेशनल बैंक में नेटवर्क की खराबी के चलते खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा


संतकबीरनगर / सेमरियावा
रिपोर्ट अतहरूल बारी
सेमरियावां स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारकों को शुक्रवार को नेटवर्क संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन धन निकासी व जमा करने को लेकर खाताधारकों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। इस बीच महत्वपूर्ण त्योहारों के कारण धननिकासी के लिये सुबह से ही भीड़ थी। सर्वर डाउन होने से खाताधारकों को निराशा हाथ लगी। ओसैद अहमद एडवोकेट, शाहबाज अहमद , नरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, लालचन्द राव, मु. नफीस, अबूजर आदि ने बताया कि आये दिन नेटवर्क खराबी के कारण खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अनभिज्ञ बने हुए हैं।