संतकबीरनगर
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने दिलाई एकता व अखंडता की शपथ
दिनांक 31-10-2019 को समय 11:00 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती/राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। राष्ट्र की एकता के संबंध में अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रति बराबर का व्यवहार करने, दहेज प्रथा की समाप्ति, अश्लील साहित्य के प्रकाशन पर रोकथाम, धर्म जाति रंग भेदभाव को मिटाने, तथा सांप्रदायिक भेदभाव के उन्मूलन के संबंध में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को बताया। इसी तरह जनपद के समस्त थानों/ चौकियों पर भी एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई।

