संतकबीरनगर
संतकबीरनगर मे सेवानिवृत्त 02 कर्मियों को दी गयी भावभीनी विदाई


दिनॉक 31-10-2019 को जनपद संतकबीनगर मे अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे 02 कर्मियों 1- उ0नि0ना0पु0 अलीउल्लाह 2- उ0नि0ना0पु0 बागेश्वर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीनगर असित श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन सभागार मे अंगवस्त्र व माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह, धार्मिक पुस्तक आदि देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इनके सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की भूरि –भूरि प्रशंसा की तथा उपस्थित कर्मियो को इनसे सीख लेने की प्रेरणा दी गयी ।
इस विदाई समारोह मे प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, प्रभारी प्रधान लिपिक उमाकांत यादव, एसआईएपी जनार्दन पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।