
कानपुर, महानगर कांग्रेस कानपुर दक्षिण के तत्वाधान में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 3700 किलोमीटर की पदयात्रा प्रारंभ होने के 1 वर्ष होने पर दक्षिण के अध्यक्ष हरि कृष्ण भारती और पूर्व महापौर प्रत्याशी पवन गुप्ता के नेतृत्व में पदयात्रा काली मठिया शास्त्री नगर से विजय मगर चौराहा तक निकाली गई जिसमें मौजूद सैकड़ों कांग्रेसियों ने जुड़ेगा इंडिया जीतेगा इंडिया हमारा पीएम कैसा हो राहुल गांधी जैसा हो के नारे लगाए।कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व महापौर प्रत्याशी पवन गुप्ता ने कहा कि राहुल की पदयात्रा ने मोहब्बत फैलाओ और नफरत हटाओ का संदेश दिया।आज पूरा देश राहुल गांधी के साथ है।हरिकिशन भारती,पवन गुप्ता,बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी, लकी सैमुअल सिंह,टिल्लू ठाकुर, प्रभात मिश्रा,राधेश्याम सिंह,दिनेश दीक्षित,मोहनलाल,जगत प्रसाद द्विवेदी,विकास सोनकर ,रोशनी सिंह,अतीक,दिनेश शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, जितेन गिरी, मधुबाला सिंह , यार मिश्रा विजय यादव महेंद्र बाजपेई अतीक अहमद इमरान शेख मनोज तिवारी,आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।