👉⭕ग्राम पंचायत शिव शंकरपुर में लगा जन चौपाल।
👉⭕ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने सुनी ग्रमीणों की जन समस्या।

संतकबीरनगर:शासन के निर्देशन के क्रम में खलीलाबाद विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिव शंकरपुर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी के द्वारा ग्राम चौपाल लगाया गया। जिसमें ग्राम पंचायत से आए हुए लोगों द्वारा किसान सम्मन निधि योजना, वृद्धा पेंशन ,विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन ,आवास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चौपाल में चर्चाएं की गई ।जिसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एडीओ आईएसबी अशोक गुप्ता द्वारा ग्रमीणों की समस्या सुनी गई ।जिसमें ज्यादा से ज्यादा मामले पीएम किसान सम्मन निधि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के खाते में समय से पैसा ना आने के मामले ज्यादातर अधिकारियों के संज्ञान में आए । जिसमें एडीओ समाज कल्याण संदीप कुमार चौधरी द्वारा मौके पर उठी तमाम समस्याओं का निदान मौके पर ही कर दिया गया। चौपाल के दौरान लेखपाल अमरनाथ, ग्राम पंचायत अधिकारी कमलेश तिवारी ,संध्या यादव ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता ,केयरटेकर प्रतिभा सिंह सामुदायिक शौचालय व ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार मौके पर उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: के के मिश्रा जर्नलिस्ट