लखनऊ झांसी मार्ग पर स्थित विजय नगर चैराहे से एन0एच0-2 भौंती बाईपास तक मार्ग का चैड़ीकरण की मांग की

कानपुर, गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जितिन प्रसाद मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश से उनके कैंप कार्यालय लखनऊ मेें भेंट कर मांग पत्र सौंपा।विधायक ने मंत्री से कहा कि लखनऊ झांसी मार्ग पर स्थित विजय नगर चैराहे से एन0एच0-2 भौंती बाईपास तक मार्ग का चैड़ीकरण एवं मार्ग के मध्य में डिवाइडर एवं स्ट्रीट लाइट तथा पौधरोपण कार्य कराये जाने की अति आवश्यकता है।विधायक ने मन्त्री से कहा कि जनहित में, बेहद आवश्यक संज्ञान देना है कि लखनऊ झांसी मार्ग अन्तर्गत,विजय नगर चैराहे से एन0एच0-2 भौंती बाईपास में वाहनों का भारी आवागमन निरन्तर होता रहता है। उक्त मार्ग की चैड़ाई कम होने एवं डिवाइडर एवं स्ट्रीट लाइट न होने के कारण प्रतिदिन जानलेवा अप्रिय घटनायें हो रही है।उक्त मार्ग में,आयुध निर्माणी की तीन फैक्ट्रियां भी है,जिसमें हजारों की संख्या मे कर्मचारी काम करते हैं।वह कर्मचारी सुबह घर से ड्यूटी को निकलते एवं सायं को ड्यूटी से घर जाने की समयावधि में भी भारी ट्रैफिक के अनियंत्रित चलन के कारण से,आम जनता के साथ,कर्मचारियों के भी अक्सर भीषण एक्सीडेन्ट होते हैं।चूँकि उक्त क्षेत्र में यातायात निरन्तर 24 घंटे रहता है।जिसके दृष्टिगत, प्रतिदिन महिलायें, बच्चे, बुजुर्ग भी दुघर्टनग्रस्त हो जाते है।उक्त घटनाओं के क्रम में पहले की भांति,अभी कुछ दिन पूर्व ही,पुनः एक नवजवान की,इसी सड़क पर सड़क दुघर्टना में मृत्यू हो चुकी है।जो कि बहुत ही दुखदायी है।