बाराबंकी
थाना कुर्सी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा पुरस्कार घोषित वांछित अपराधियों एवं अवैध तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुर्सी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 30.10.2019 को मु0अ0स0 279/19 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर में वाछित अपराधी राम नरेश पुत्र प्रेम रावत निवासी अगासण्ड थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को अनवारी चौराहा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी से समय 05.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
राम नरेश पुत्र प्रेम रावत निवासी अगासण्ड थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 30.10.2019 को समय 05.20 बजे, अनवारी चौराहा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
अपराधिक इतिहास
राम नरेश पुत्र प्रेम रावत निवासी अगासण्ड थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 103/19 धारा 457/380/411 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 105/19 धारा 401 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 106/19 धारा 307 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 279/08 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक शशिकान्त यादव थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
- का0 विवेकानन्द यादव, का0 अभिषेक सिंह, का0 अजय राजभर थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।