बाराबंकी
थाना बदोसराय पुलिस ने शस्त्र प्रदर्शन एवं हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया (फेसबुक) पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक व्यक्ति द्वारा शस्त्र प्रदर्शन एवं हर्ष फायरिंग का वीडियो अपलोड़ किया गया। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु प्रभारी निरीक्षक बदोसराय को आदेशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक बदोसराय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.10.2019 को मुखबिर की सूचना पर समय 00.30 बजे, सोनारन मोहल्ला थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी से अभियुक्त दुर्गेश सोनी उर्फ सैम सोनी पुत्र हरिराम सोनी निवासी मोहल्ला सोनारन थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 299/19 धारा 3/25/30 आर्म्स एक्ट व 506 भादवि0 पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
दुर्गेश सोनी उर्फ सैम सोनी पुत्र हरिराम सोनी निवासी मोहल्ला सोनारन थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 29.10.2019 को समय 00.30 बजे, सोनारन मोहल्ला थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- एक अदद DBBL बंदूक 12 बोर
- दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक यादुवेन्द्र पाल सिंह थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 रवीन्द्र यादव थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 रोहित शुक्ला, उ0नि राजबहादुर सिंह थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
- का0 अनिल कुमार, का0 पंकज चौरसिया थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।