बराबंकी
थाना देवा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की की हत्या करने वाला शातिर हत्याभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 25.10.2019 को थाना देवा पर वादी द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री शाम को घर से बाहर गयी और वापस नही आयी। बहुत खोजबीन किया लेकिन कुछ पता न चल सका। उक्त सूचना पर थाना देवा में मु0अ0सं0-450/19 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा तत्काल विवेचना प्रारम्भ कर लड़की की खोजबीन की जा रही थी कि दिनांक 26.10.2019 को शाम के समय उक्त लड़की का शव गाड़ियों के यार्ड में पाया गया। जिसका पंचायतनामा भर कर पीएम हेतु भेजा गया। पीएम रिपोर्ट व साक्ष्याधार पर मुकदमें में धारा 302/201 भादवि की बढ़ोत्तरी कर विवेचना थानाध्यक्ष देवा द्वारा प्रराम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त नृशंस हत्याकाण्ड से सम्बन्धित हत्याभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में दिनांक 28.10.19 को थानाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर प्रकाश में आये अभियुक्त रेहान पुत्र मुन्ना कबाड़ी निवासी कोडास पारा थाना फकरपुर जनपद बहराइच हाल पता ग्राम अल्लीपुर को चकहार शराब की दुकान के पास से समय 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
रेहान पुत्र मुन्ना कबाड़ी निवासी कोडास पारा थाना फकरपुर जनपद बहराइच।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 28.10.19 को समय करीब 11.30 बजे चकहार शराब की दुकान के पास से बाराबंकी।
विशेष
पूछताछ व विवेचना से प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा गलत काम करने के नियत से बालिका को रूम में ले गया था, जहां पर बालिका द्वारा चिल्लाया गया तो अभियुक्त द्वारा उसका मुँह दबा दिया गया और जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। अभियुक्त रेहान ने अपने बचने के लिए शव को गाड़ियों के यार्ड में डाल दिया।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 धर्मेन्द्र यादव प्रभारी चौकी माती थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- का0 प्रदीप यादव, का0 मुकेश यादव थाना देवा जनपद बाराबंकी।