बराबंकी
थाना सुबेहा पुलिस द्वारा 02 शातिर लुटेरों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार, अभियुक्तगण के कब्जे से 01-01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस व 03 अदद जिन्दा कारतूस सहित 01 अदद मोटर साइकिल अपाचे बरामद

दिनांक 28.10.19 को प्रभारी निरीक्षक सुबेहा अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर शुकुल बाजार तिराहा रोड पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तगण 01. साबिर उर्फ वत्लू अन्सारी पुत्र अनवर निवासी लक्षबर बजहा थाना सफदरगज जनपद बाराबंकी , 02. अख्तर पुत्र मटरू निवासी आलापुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को समय करीब 01.20 बजे रात्रि गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01-01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित 01 अदद मोटर साइकिल अपाचे बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सुबेहा पर मु0अ0सं0-207-208/19 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम व मु0अ0सं0-209/19 धारा 307 भादवि पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
01-साबिर उर्फ वत्लू अन्सारी पुत्र अनवर निवासी लक्षबर बजहा थाना सफदरगज जनपद बाराबंकी।
02- अख्तर पुत्र मटरू निवासी आलापुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 28.10.19 को समय करीब 01.20 बजे रात्रि शुकुल बाजार तिराहा रोड जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
- 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
- 01 अदद मोटर साइकिल अपाचे।
विशेष
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक 10.10.2019 को केरहनपुरवा मोड़ के पास व्यापारी उत्तम चन्द के साथ लूट करने के प्रयास की घटना को अपने साथी आकाश उर्फ बाबा पुत्र मुन्ना निवासी लखपेड़ाबाग थाना कोतवालीनगर जनपद बाराबंकी के साथ करना स्वीकार किया।
आपराधिक इतिहास
अख्तर पुत्र मटरू निवासी आलापुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- मु.अ.सं. 646/09 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली नगर बाराबंकी।
- मु.अ.सं. 600/14 धारा 110जी थाना कोतवाली नगर बाराबंकी।
- मु.अ.सं. 16/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवालीनगर बाराबंकी।
- मु.अ.सं. 609/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली नगर बाराबंकी।
- मु.अ.सं. 202/19 धारा 393 भादवि थाना सुबेहा बाराबंकी।
- मु.अ.सं. 208/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुबेहा बाराबंकी।
- मु.अ.सं. 209/19 धारा 307 भादवि थाना सुबेहा बाराबंकी।
साबिर उर्फ वत्लू अन्सारी पुत्र अनवर निवासी लक्षबर बजहा थाना सफदरगज बाराबंकी।
- मु.अ.सं. 646/09 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली नगर बाराबंकी।
- मु.अ.सं. 202/19 धारा 393 भादवि थाना सुबेहा बाराबंकी।
- मु.अ.सं. 207/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुबेहा बाराबंकी।
- मु.अ.सं. 209/19 धारा 307 भादवि थाना सुबेहा बाराबंकी।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 प्रफुल्ल यादव थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 रिजवान अहमद थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
- का0 धर्मेन्द्र यादव , का0 राहुल यादव थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।