संतकबीरनगर

पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3301 ने दुर्घटना मे घायल व्यक्ति का कराया गया इलाज– पीआरवी 1484 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 10920 से कालर ने दुर्घटना मे एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति का नजदीकी अस्पताल इलाज कराकर विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति का समय से इलाज कराकर उसकी जान बचाई गयी , जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी जगदीश शरण, आरक्षी जितेन्द्र सिंह, आ0चा0 राजीव सोनकर ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 07 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 28-10-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 22 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 54 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।