सपा कार्यकारणी की बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष के ऊपर बिफरे सपा नेता – जयराम पाण्डेय


संत कबीर नगर 15 मई 2023 खलीलाबाद पुरानी सब्जी मंडी स्थित सपा कार्यालय पर चल रही कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पदाधिकारियों का मनोनयन चल रहा था कि इसी बीच मेंहदावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय ने नाराजगी जताई अपने बयान में कहा कि मैं मेहदावल विधानसभा का प्रत्याशी था बिना हमसे पूछे या किसी राय मशवरा के मेंहदावल विधानसभा से नाही एक उपाध्यक्ष बनाया गया और ना ही सचिव जब हमारा कोई मतलब ही नहीं है तो कार्यक्रम में रहने से क्या फायदा वहीं उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष से होगी।वहीं सपा नेता जयराम पाण्डेय ने अपने आपको बैठक में बैठना उचित नहीं समझा और समाज वादी पार्टी की बैठक के दौरान ही सभा छोड़कर चले गए।, समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की इकाई की बैठक में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे वरिष्ठ नेता सुनील सिंह केडी यादव इंदल यादव समेत सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता तथा नवनियुक्त नगर पालिका खलीलाबाद के सपा समर्थित जगत जयसवाल तथा महिला कैडर की महिला नेता उक्त बैठक में सम्मिलित हुई जिसमें सर्वसम्मति 54 लोगों को कार्यकारिणी की सदस्यता दिलाई गई वरिष्ठ नेता सुनील सिंह द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया |
के के मिश्रा जर्नलिस्ट