
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में नगर पंचायत नगर बाजार में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी ने उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए आग्रह किया कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाये और नगर पंचायत का समुचित विकास कराए।
पूर्व विधायक रवि सोनकर ने कहा कि आज योगी के नेतृत्व पूरा प्रदेश सुरक्षित है गुंडों के भय से मुक्त है और सभी कल्याण करी योजनाए से पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी नीलम सिंह राना ने कहा कि सभी मतदाता ने अवसर दिया तो नगर को महानगर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, समाज सेवी भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बहादुरपुर ब्लॉक की तरह नगर पंचायत नगर को एक मॉडल के रूप में विकसित कर देश के नक्शे में स्थान दिलाया जाएगा। कार्यक्रम संचालन मण्डल अध्यक्ष परमानन्द सिंह ने किया कार्यक्रम में प्रभारी अवधेश सिंह, संयोजक कृष्ण कुमार दूबे, अनिल श्रीवास्तव, राम जी कसौधन, चन्द्रशेखर उपाध्याय, सरजू प्रसाद शुक्ल, विश्व हिंदू परिषद के अखिलेश सिंह, राजधारी पाल, मार्कण्डेय सिंह, मीना पांडे, ओम जी पांडे, पूर्व कर्नल चन्द्रशेखर शुक्ल, मेजर चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, मोहन्ती दूबे, गुलाब श्रीवास्तव, विजय शंकर पांडे, श्रुति कुमार अग्रहरी, दिलीप शर्मा, राकेश पांडे सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवँ समर्थक मौजूद रहे।