बाराबंकी
थाना कोठी पुलिस के हाथ लगे 02 शातिर वाहन चोर कब्जे से चोरी की 02 मोटर साइकिले बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में वाहन चोरों/अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोठी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त गण 1. मो. इसहाक उर्फ इसाक पुत्र स्व. जुम्मन निवासी नसिरवापुर मजरे कुम्हरांवा थाना कोठी जनपद बाराबंकी, 2. गुड्डू उर्फ रहमान अली पुत्र स्व. अकबर अली निवासी कुम्हरांवा थाना कोठी जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 24.10.2019 को समय करीब 10.30 बजे जैदपुर रोड नूरापुर मोड वहद ग्राम नूरापुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद मोटर साइकिले (अपाचे नं. UP 41 AF 1436, हीरो सुपर स्पलेंडर UP 41 AJ 2829) बरामद की गयी । बरामद दो अदद मोटर साइकिलों के आधार पर अभियुक्त गणों के विरूद्ध थाना कोठी पर मु0अ0सं0 326/19 धारा 41/411/413 भादवि पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- मो. इसहाक उर्फ इसाक पुत्र स्व. जुम्मन निवासी नसिरवापुर मजरे कुम्हरांवा थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- गुड्डू उर्फ रहमान अली पुत्र स्व. अकबर अली निवासी कुम्हरांवा थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 24.10.2019 को समय लगभग 10.30 बजे, जैदपुर रोड नूरापुर मोड वहद ग्राम नूरापुर थाना कोठी बाराबंकी।
बरामदगी विवरण
02 अदद मोटर साइकिले (अपाचे नं. UP 41 AF 1436, हीरो सुपर स्पलेंडर UP 41 AJ 2829)
विशेष
अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि वह दोनो अपने एक अन्य साथी मुन्ना पुत्र जमालू निवासी बनवा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के साथ मिलकर बाराबंकी शहर क्षेत्र के भिन्न – भिन्न स्थानो से मोटर साइकिले चोरी की है तथा आज बेचने के लिए भानमऊ जा रहे थे परन्तु सही कीमत न मिल पाने के कारण हम लोग इन मोटर साइकिलों को अब तक बेच नही पाये थे ।
पुलिस टीम का विवरण
- उ0नि0 रमेश चन्द्र थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 नरसिंह यादव थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 रामकृष्ण सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- का0 आशीष कुमार, का0 प्रमोद कुमार यादव थाना कोठी जनपद बाराबंकी।