
संतकबीरनगर 22अप्रैल2023, खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी ने ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर सभी जनपद वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए
कहा कि अक्षय तृतीया को सनातन संस्कृति में बहुत शुभ दिन माना जाता है। तिवारी ने कहा कि अक्षय तृतीया एक उगादि तिथि है, यह कई युगों से मनाया जाता रहा है। सदर विधायक ने कहा कि भगवान विष्णु इस संपूर्ण सृष्टि के रचयिता हैं। यही वजह है कि अक्षय तृतीया की तिथि को भगवान विष्णु का आशीर्वाद लोगो को प्राप्त होता है। इस तिथि को भगवान विष्णु के लक्ष्मीनारायण रूप की पूजा की जाती है। उन्होंने ने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती भी इस तिथि को मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि महर्षि परशुराम का इस समाज में धर्म एवं न्याय की स्थापना में अतुल्य योगदान है। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना करता हूं। इस अवसर पर विधायक अंकुर ने लोगों को ईद की भी शुभकामनाएं दीं।*
के के मिश्रा जर्नलिस्ट