
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद के यू0पी0 में नगर निकाय चुनाव को देखते हुये कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के कई जनपदों में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष बनाये है,उत्तर प्रदेश में कई जिलों के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद खाली चल रहे थे।
अब निकाय चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कई जनपदों को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने ज्ञानेंद्र पाण्डे को बस्ती,ऋषिकेश मिश्रा को कुशीनगर,उमाशंकर पाठक को बलिया,अनिल सोलंकी को एटा,शकुंतला देवी को फरुखाबाद का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाया है,वही प्रदेश अध्यक्ष ने कई शहर अध्यक्ष को भी चुनांव के मद्देनजर कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है अब देखने वाली बात होगी कि निकाय चुनाव में कैसा प्रदर्शन रहेगा।