
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
मुकद्दस रमज़ान का पहला अशरा रहमत का रविवार की शाम समाप्त हो जाएगा। दूसरा अशरा मगफिरत (गुनाहों की माफी) का शुरू होगा। नौवां रोजा खैर व बरकत के साथ बीत गया। रोजेदार अल्लाह की रज़ा में नेक काम कर खूब नेकियां कमा रहे हैं। नेकी कमाने का यह सिलसिला पूरे रमज़ान तक ऐसे ही चलता रहेगा। मस्जिदों में दर्स का सिलसिला जारी है। रोजेदारों को मौसम से राहत मिली है।