
जिला:संवाददाता
बनकटी…..चैत रामनवमी की अष्टमी पर काली माता मंदिर पर दुर्गासप्तमी के सामूहिक पाठ व भव्य पूजन और आराधना पर बुधवार को भक्त झूमते नजर आए। नगर पंचायत बनकटी मे वार्ड नंबर 2 चंद्र नगर मथौली मे काली माता मंदिर साधना का केंद्र बिंदु बना रहा। वरिष्ठ भाजपा नेता ई० अरविन्द पाल के अगुवाई मे वार्ड के सभी नगर वासियों ने मिलजुल कर आराधना किया। और समाज की उन्नति और देश की खुशहाली के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां की आरती के बाद देवी गीतों की शुरू हुई श्रृंखला घंटो तक चलती रही।
ई०अरविन्द पाल ने बताया कि नवरात्रि की अष्टमी पर लोक कल्याण और देश की समृद्धि के लिए देवी देवताओं की पूजा करना पुरानी रीति है। अपने इष्ट देव और देवियों की आराधना से हम सब को आत्मिक ऊर्जा मिलती है। इस दौरान नवरात्रि व्रत रखने वाले सैकड़ों देवी भक्तों के लिए फलाहार का भव्य आयोजन किया गया था।
प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह की अगुवाई में बनकटी ब्लाक के सभाकक्ष में रामायण एवं दुर्गा सप्तमी पाठ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्र उच्चारण और पूजा पाठ एवं अर्चन कर फल वितरित किया गया।और ब्लाक के सारे कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ई० अरविन्द पाल, प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ,रमेश अग्रहरि, जगदम्बा शुक्ला, सुनील पान्डेय प्रधान (थरौली ),बाबू राम चौधरी ,राकेश पाल,अतुल पाल,मन्टू पाल सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।