बाराबंकी
थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 03 जुआरियों को मौके पर से किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में जुआरियों/इनामियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बड्डूपुर के नेतृत्व में उ0नि0 अभिषेक कुमार मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.10.19 को मुखबिर खास की सूचना ग्राम शाहपुर थाना बड्डूपुर में आपस में हार-जीत की बाजी लगाते हुए अभियुक्तगण 1. मोनू पुत्र विश्वनाथ 2. विनय कुमार सिंह उर्फ पुन्नू पुत्र विष्नु कुमार 3. अनिल कुमार उर्फ टेउका पुत्र अशर्फी लाल निवासीगण शाहपुर भगौली थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को समय 21.10 बजे, गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के 52 पत्ते मालफड़ 520/-रूपये व जामा तलाशी 240/-रूपये नगद बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0- 185/19 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- मोनू पुत्र विश्वनाथ निवासी शाहपुर भगौली थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
- विनय कुमार सिंह उर्फ पुन्नू पुत्र विष्णू कुमार निवासी शाहपुर भगौली थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
- अनिल कुमार उर्फ टेउका पुत्र अशर्फी लाल निवासी शाहपुर भगौली थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 19.09.2019 समय 21.10 बजे, शरद सिंह के घर के बगल ग्राम शाहपुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी
- ताश के 52 पत्ते ।
- मालफड़ 520 रूपये ।
- जामातलाशी 240 रूपये ।
पुलिस टीम
- सुमित कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी ।
- उ0नि0 अभिषेक कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी चौकी भगौली थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 लालजी प्रसाद थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी ।
- हो0गा0 राजेन्द्र प्रसाद थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी ।