बाराबंकी
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 03 जुआरियों को मौके पर से थाना फतेहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद में इनामिया/जुआरियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर प्रमोद कुमार झा के नेतृत्व में उ0नि0 ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.10.19 को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पचघरा से मौके पर अभियुक्तगण 1. विरेश पुत्र स्व0 काशीराम 2. राकेश पुत्र धन्नू 3. सन्दीप कुमार पुत्र छोटेलाल निवासीगण पचघरा वार्ड नं0 2 थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को समय 23.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 315/19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- विरेश पुत्र स्व0 काशीराम निवासी पचघरा वार्ड नं0 2 थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
- राकेश पुत्र धन्नू निवासी पचघरा वार्ड नं0 2 थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
- सन्दीप कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी पचघरा वार्ड नं0 2 थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 19.10.19 को समय 23.45 बजे ग्राम पचघरा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी विवरण
- 52 अदद ताश के पत्ते
- 1840/-रूपये माल फड़
- 1360/-रूपये जामा तलाशी।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर प्रमोद कुमार झा जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
- का0 सुभाष चन्द सरोज, का0 अरुण कुमार मिश्रा, थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।