
संवाददाता, बस्ती
बनकटी……..शुक्रवार को नगर पंचायत बनकटी के देईसांड वार्ड न०8 लक्ष्मी वाई नगर बाजार मे लगे इंडियन एटीएम से चोरो ने एटीएम बदलकर 40,000 रूपये निकाल लिए ।
मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण चन्द चौधरी पुत्र राम दयाल चौधरी निवासी देईसांड बाजार मे करीब 11:00 बजे एटीएम से पैसा निकालने गये थे।वह अपनी बाइक सडक़ के किनारे खडा कर पैसा निकालने गए थे तभी एक अनजान व्यक्ति एटीएम मे आकर उनसे कहा कि भाई साहब अपनी गाड़ी साइड में कर लीजिए। इतने में वह एटीएम कार्ड मशीन मे छोड़कर गाड़ी साइड करने गए तभी वह कार्ड बदलकर रफू चक्कर हो गया ।
बाद मे मैसेज आया तो उनको पता चला कि उनके 40,000 रूपये निकल चुके हैं।जो कि 10-10हजार दो बार में और 5-5 हजार 4 बार में निकाला गया हैं। और यहअलग-अलग एटीएम से निकालें गए हैं।
उन्होंने बताया कि थाना पर तहरीर दे दिया गया है ।