संतकबीरनगर
रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर
हजयात्रियों का टीकाकरण पन्द्रह जुलाई को मदरसा तालीमुल कुरान सेमरियावां में
संतकबीरनगर

विकास खण्ड सेमरियावां के हजयात्रियों को टीकाकरण एवं पोलियो ड्राप से आच्छादित करने के लिये सीएमओ ने कैम्प की तिथि व स्थान निर्धारित कर दी है।
सेमरियावां ब्लाक के हजयात्रियों को मेनिंगोकोकल, मेनिनजाइटिस, सीजनल इन्फ्लुएंजा वैक्सीन एवं ओरल पोलियो ड्राप से आच्छादित किये जाने के लिये 15 जुलाई को मदरसा तालीमुल कुरान सेमरियावां में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक कैम्प आयोजित किया गया है। इसके लिये मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एस. रहमान, डा. हिमांशु, रमेश चन्द्र यादव, मु. कौसर, राजेश पाण्डेय, अंजू शर्मा, उमा शाक्य, अमिता गौड़, शशि चौधरी को तैनात किया है। उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां के अधीक्षक डा. जगदीश पटेल ने देते हुए क्षेत्र के सभी हजयात्रियों से उपस्थित होने की अपील की है।