बाराबंकी पुलिस की तत्परता से दुर्घटना में घायल लोगों को सकुशल बचाया गया
बाराबंकी

दिनांक 12.07.2019 को विजय कुमार वर्मा पुत्र राम प्रवेश निवासी गांधी ग्राम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी द्वारा अपने ट्रैक्टर-ट्राली से हीरालाल पुत्र जंगी के अन्तिम संस्कार हेतु गंगागंज गोमती नदी में जाया जा रहा था, जिसमें 10 व्यक्ति सवार थे। समय लगभग 15:10 बजे थाना कोठी क्षेत्रान्तर्गत भानमऊ से जैदपुर रोड नहर पुलिया ग्राम वादीपुर के पास गड्ढे में उक्त वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गयी। उक्त सूचना मिलने पर तत्काल ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोठी सुधीर कुमार सिंह व उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव मय पुलिस बल, प्रभारी निरीक्षक जैदपुर मय पुलिस बल तथा प्रभारी निरीक्षक सतरिख मय पुलिस बल के पहुंच कर लोगों को सकुशल निकाल कर घायल लोगों को पुलिस के माध्यम से अस्पताल भेजे। सभी घायल खतरे से बाहर बताये गये हैं। इस कार्यवाही के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अशोक कुमार शर्मा द्वारा मौके पर मौजूद रहे तथा स्वयं राहत एवं बचाव का नेतृत्व किया गया। आम जनता द्वारा पुलिस के द्वारा तत्परता से की गई राहत एवं बचाव कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।