
जिला:संवाददाता
बनकटी……भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने F.S.G.D कॉन्वेंट स्कूल महादेवा बाजार में राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के अभिभाषण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे जनहित के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की गरीब जनता को निःशुल्क राशन,करोना संकट काल के दौरान लोगों की मदद,किसान सम्मान निधि, टीकाकरण, आदि उदाहरण प्रस्तुत किया । राष्ट्रपति ने जहाँ सरकार की पहल को सराहा हैं।वहीं भविष्य की योजनाओं को भी चिन्हित किया। निश्चित रूप से केंद्र सरकार देश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही हैं।
गोष्ठी को भाजपा प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता ई0अरविन्द पाल, मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चंद्र पांडे ने संबोधित किया।
इस अवसर पर विद्यालय (प्रबन्धक)रामायन सिंह, लालगंज थानाध्यक्ष महेश सिंह,सुनील पान्डेय थरौली, राहुल चौधरी,राम किशोर,रमेश अग्रहरि,अरविंद गुरुजी,अंकित पांडे,जनार्दन शुक्ला,अखिलेश शुक्ला,सुनील पाल,अतुल पाल,गिरजेश पाल,शेष पाल,मंटू पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।