

रिपोर्ट: बस्ती
बस्ती, बनकटी…..केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए गांव की समास्या, गांव मे समाधान के तहत शुक्रवार को बनकटी विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत,बाघापार बजहा व हेनौता के प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल आयोजित हुआ।
बीडीओ धनेश यादव ने चौपाल मे लोगों की समस्याएं सुनी और सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे मे जानकारी देते हुए ग्रामीणों से पीएम आवास, शौचालय, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व निराश्रित पेंशन,राशन कार्ड,किसान सम्मान निधि आदि सुविधाओं से वंचित पात्रों से बातचीत कर बाघापार बजहा के प्रधान मेराज खान व सचिव आशुतोष पटेल और हेनौता के प्रधान जावेद खान सचिव मदन गोपाल पान्डेय को निर्देश देते हुए सभी मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द कराने को कहा।
इस अवसर पर बीडीओ धनेश यादव,बीओ अरुण कुमार पान्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुन कुमार यादव,एडीयो समाज कल्याण पूनम चौधरी, एडीओ एजी शैलेंद्र राय,एन०आर०एल०एम०शैलेंद्र गोस्वामी, आईएसबी राम प्रकाश तिवारी,सचिव मदन गोपाल पान्डेय, आशुतोष पटेल, मेराज खान, जावेद खान प्रधान के अलावा गाँव के संभ्रांत लोग मौजूद थे।