
रिपोर्ट:बस्ती
बस्ती,बनकटी…….नगर पंचायत बनकटी पटेल नगर वार्ड के चौराहे पर हाई मास्ट लाईट लगाई गई हैं। गांधी नगर वार्ड के निवासी अमर अग्रहरी,पिंटू अग्रहरी,सतीश अग्रहरि, शाह आलम, शिवमंगल अग्रहरी, रमेश,सतेंदर,जोखन,जितेंद्र आदि लोगों का कहना है कि 4 वर्ष पहले जब यह लाईट लगाई गई थी,तो शुरू के लगभग 6 महीने ठीक से जला उसके बाद जब खराब हुई उसके बाद सही नहीं किया गया।जबकि इस हाई मास्ट लाइट के जलने से चोरी होने का खतरा कम रहता था। अब तो रात के अधेरे मे खतरा बना रहता हैं। इसके लिए नगर पंचायत लाइट पर ध्यान नहीं दे रहा है जबकि इसके लिए नगर पंचायत इलेक्ट्रिशियन को रखा है।जबकि गांधी नगर वार्ड और पटेल वार्ड मे लगभग हफ्ते में दो बार बाजार लगता है, और इस लाइट से शाम को बाजार की चहल-पहल बढ़ जाती हैं। देखना यह है कि नगर पंचायत इस लाइट को सही कराती है या फिर अधेरे मे रहने के लिए नगरवासियों को छोड़ देती हैं।