रिपोर्ट : जिला रिपोर्टर


बस्ती, बनकटी…….वृहस्पतिवार को चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली बनकटी के प्रांगण मे राष्ट्रीय सेवा योजना व सिफ्सा के तत्वाधान में संचालित यूथ फ्रेंडली क्लीनिक, कार्यशाला का आयोजन किया गया। 14वें कार्यशाला में जिला अस्पताल बस्ती से मानसिक स्वास्थ्य की टीम मनोचिकित्सक डॉ० ऐ० के० दुबे मनोचिकित्सक ,मनो सामाजिक कार्यकर्ता डॉ राकेश कुमार, मनोचिकित्सक नर्स नीलम शुक्ला, निधि राव सी० आर० , संजय पटेल सी०ए० उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। डॉ० ऐ० के० दुबे ने विभिन्न सत्रों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उपायों, तनाव प्रबंधन, युवाओं के मुख्य मानसिक मुद्दे सामान्य मानसिक समस्याओं के बारे में विस्तार से छात्राओं को बताया। मनोसामाजिक कार्यकर्ता डॉ० राकेश कुमार दवा से दुआ तक की योजना के बारे में बताया तथा विभिन्न लक्षणों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। मनोचिकित्सक नर्स नीलम शुक्ला ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि आप अपनी समस्याओं को जानने का प्रयास करें, तथा बातचीत से उस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। साथ ही जिला अस्पताल में चल रहे कार्यक्रम तथा सुविधाओं के विषय में बताया। नोडल अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार गौतम ने छात्राओं को बताया कि अपनी समस्याओं को छुपाए नहीं बताएं। कार्यक्रम अधिकारी ज्योति पाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया तथा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनीता मौर्या ने अतिथियों का आभार ज्ञापन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की सरोज मौर्या, श्रृंखला पाल, नीलम मौर्य, शिखा पांडे, श्रेया पांडे, सरस्वती, शहनुमा अंजुम, विजय कुमार यादव,सुधीर मोहन त्रिपाठी, सुनील कुशवाहा, अखंड पाल, राजीव मौर्य , बबलू कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।