काले ऑटो पर बड़ी कार्यवाही,21 काले ऑटो को किया गया सीज़

गोरखपुर ब्यूरों। शहर में लगातार कार्यवाही के बाद भी काले ऑटो चालक अपनी मनमानी से बाज़ नही आ रहे है। आये दिन काले ऑटो के खिलाफ कार्यवाही की जाती है फिर भी वो शहर में अपने काले ऑटो चला रहे है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर डॉ कैशतुभ और पुलिस अधिक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा और आरटीओ के अधिकारियों ने मिलकर काले ऑटो के खिलाफ धर्मशाला मोड़ के पास अभियान चलाया। इस अभियान में 21 काले ऑटो को पकड़ कर सीज़ किया गया। इस बड़ी कार्यवाही से काले ऑटो चालकों में हड़कम्प मच गया और जो जहाँ था वही भागना शुरू कर दिया। मालुम हो की शहर के अंदर काले ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है उसके बावजूद भी काले ऑटो चालक मनमानी करके शहर में अपना आटो लाते रहते हैं।