
संत कबीर नगर 7फरवरी2023, कभी राष्ट्रपति के आगमन पर दुल्हन की तरह सजा था समाधि व मजार
मगहर। संत कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली पर तीन दिवसीय मगहर महोत्सव की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी।इस बार कबीर समाधि व मजार की रंगाई पुताई के साथ सजाया भी नहीं गया है।जब राष्ट्रपति के आगमन पर जिला प्रशासन ने दुल्हन की तरह सजाया था।इसे लेकर संत समाज में रोष प्रकट किया है।
सदगुरु कबीर की स्मृति में कबीर चौरा परिसर में तीन दिवसीय मगहर महोत्सव का जिला प्रशासन ने आयोजित किया।महोत्सव के आयोजन से पूर्व पूरे परिसर की साफ सफाई युद्ध स्तर पर किया गया।कबीर के स्मृति में लगने वाले महोत्सव के दौरान समाधि व मजार स्मारक भवन की सफाई कराने को कौन कहे समाधि पर फूल की लरी व बिजली की झालर एवं समाधि के सामने मैट भी नहीं लगाई गई है।जबकि हर महोत्सव में समाधि व मजार को सजाया जाता रहा है। ज्ञात हो अक्टूबर 2021में महामहीम पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर तत्कालीन डीएम दिव्या मित्तल ने समाधि व मजार सहित अन्य भवनों को फूलों की लरी व बिजली के झालर से दुल्हन की तरह सजवाया था।ऐसे महोत्सव के दौरान कबीर समाधि व मजार को सजाये न जाने के कारण संत समाज व श्रद्धालुओं में रोष प्रकट किया है।कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास ने कबीर साहेब की स्मृति में महोत्सव को उनके अनुरूप आयोजित होना चाहिए।इस बार महोत्सव में समाधि पर सजावट न किया जाना गलत है।इसी तरह के गुजरात व राजस्थान से आये ईश्वर दास कबीर मन्दिर ठीकरिया बांसवाड़ा राजस्थान,भुवनी लाल मेहर झालावाड़ राजस्थान,बलवंत सिंह सूरत गुजरात के संत व श्रद्धालुओं ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट