संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।
हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज के सेवानिवृत्त गणित प्रवक्ता सरयू प्रसाद श्रीवास्तव का निधन मंगलवार को सुबह छह बजे हो गया। निधन पर उनके मड़या स्थिति आवास पर लोगों ने पहुंचकर शोक जताया। उनके पुत्र डा. सुजीत श्रीवास्तव ने बताया के पिताजी कुछ दिनों से बीमार थे। गोरखपुर में उनका उपचार चल रहा था।
निधन पर डा. हरिद्वार शुक्ला, मेजर भागी प्रसाद, प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, लेफ्टिनेंट डा. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य आरके यादव, खंड शिक्षाधिकारी जनार्दन यादव, ज्ञानचंद्र मिश्रा, आशीष सिंह, जितेंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ कोषाध्यक्ष केसी सिंह, भास्कर मणि त्रिपाठी, रवींद्र चौरसिया, प्रधानाचार्य निशा यादव आदि ने शोक जताया।