

संत कबीर नगर 24 जनवरी 2023 जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव उ०प्र० दिवस-2023 के क्रम में आज जिला खेल कार्यालय एवं युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय बालीवाल, क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मा० कांशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम संत कबीर नगर में किया गया। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि आयोजित खेल प्रतियोगिता के परिणाम से अवगत कराते हुए बताया कि बालीवाल खलीलाबाद बनाम सेमरियावा के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें सेमरियावा ने 21-18, 18-21, 21-19 से खलीलाबाद को पराजित कर विजेता बना। कबड्डी सेमरियाया बनाम खलीलाबाद के बीच फाइनल खेला गया जिसमें खलीलाबाद ने 32-28 से सेमरियावा को हराकर विजेता बना। क्रिकेट प्रभा स्पोर्टस एकेडमी ए बनाम प्रभा स्पोर्टस एकेडमी बी के बीच खेला गया जिसमें प्रभा ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 189 रन का लक्ष्य प्रभा स्पोर्टस एकेडमी बी को दिया जबाव में प्रभा स्पोर्टस एकेडमी बी 188 रन बनाते हुये 1 रन से अविजयी हुई। विजेता टीम की तरफ से राहुल ने 53 व शनि ने 39 रनों का योगदान दिया। कुश्ती 42 किग्री० भार वर्ग में रमेश शर्मा ने सम्पूर्णानन्द को अंको के आधार पर पराजित किया। कुश्ती 46 किग्रा भार वर्ग में गौरव ने राहुल को अंको के आधार पर पराजित किया। कुश्ती 55 किग्रा भाग वर्ग में अभिषेक ने रीतेश पासवान को चित कर विजय प्राप्त किया। कुश्ती 85 किग्रा भार वर्ग में मनोज ने राजन को चित कर विजय प्राप्त किया तथा कुश्ती 80 किग्रा भार वर्ग में शुभम यादव ने सुन्दरम यादव को अंको के आधार पर पराजित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आराधन द्विवेदी, मुकेश गुप्ता ओसामा जौहर, महेन्द्र यादव, मनदीप यादव, विजय यादव ने कुश्ती के निर्णायक की भूमिका निभाई और क्रिकेट में गुन्जन यादव और कृष्णा ने एम्पायर की भूमिका निभाई। वालीबाल में हिमांशु और अभिषेक आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई तथा यातायात प्रभारी श्री परमहंस एवं खेल प्रेमी मौजूद थे। अंत में दिलीप कुमार उप क्रीडाधिकारी संत कबीर नगर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट