अनियंत्रित टैंकर ने बाईक सवार को मारी टक्कर

संतकबीरनगर / बाघनगर
रिपोर्ट : अतहरूल बारी
शनिवार को टेमा सेमरियावां मार्ग पर एक अनियंत्रित टैंकर ने एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।इस दौरान भारी भीड़ जुट गयी ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी जिससे ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां से चिकित्सको ने हालत गम्भीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
शनिवार की शाम में राम सुरेश आजाद पुत्र बुच्चुन लाल निवासी मुड़ाडीहा बेग अपने निजी काम से खलीलाबाद गये थे अभी वो वापसी में टेमा सेमरियावां मार्ग पर छपिया मोड़ के पास पहुंचे थे कि अचानक सामने से अनियंत्रित गति से आ रहे टैंकर ने ठोकर मार दी जिससे वो मौके पर ही घायल होकर गिर गये गनीमत रही कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था फिर भी उन्हें गम्भीर चोटे आयी हैं।घटना देखकर आस पास के लोग जुट गये युवा समाज सेवी सैय्यद दानिश और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर कांटे पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज पटेल ने पहुचकर घायल को ग्रामीणों की मदद से मौके पर एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजवाया।जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देखकर मेडिकल गोरखपुर
कालेज रेफर कर दिया।