संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
50 कि0ग्रा0 गोमांश व 02 अदद अवैध चाकू के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना दुधारा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण नाम पता 1- मोहम्म्द इमरान पुत्र मोहम्म्द मख्सूद 2-तुफैल पुत्र इस्तियाक निवासीगण साफियाबाद थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 50 किलोग्राम गोमांश व दोनों के कब्जे से 1-1 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 336 / 19 धारा 3 / 5(ए) / 8 गोवध निवारण अधिनियम व बरामद चाकू के संबंध मे मु0अ0सं0 337 / 19 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम (बनाम मो0 इरफान ) व मु0अ0सं0 338 / 19 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम(बनाम तुफैल) पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 चन्द्रप्रकाश सिंह मय हमराह।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा अभियुक्त नाम पता लक्ष्मण निषाद पुत्र राधेश्याम निवासी सुरदहिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 335 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 जयप्रकाश सिंह प्रभारी पुलिस चौकी पचपोखरी मय हमराह ।
वारण्टी

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता 1-पूरन पुत्र धनई निवासी कुसमीडाड़ी 2-बब्लू पुत्र रामशंकर निवासी भिटवा मोहल्ला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2547 द्वारा विवाद को कराया गया शांत –पीआरवी 2547 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 00742 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों मे मारपीट / विवाद होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल 08 मिनट मे घटनास्थल पर पहुंचकर विवाद को शांत कराकर प्रतिवादी को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना बखिरा के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्तियों को समय से पहुंचकर विवाद को शांत कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया ,जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मु0आ0 विजय प्रताप यादव, हो0चा0 देवेन्द्र नारायण शुक्ला ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 12 अभियुक्त गिरफ्तार

• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 11 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 39 वाहनो से 28600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 12-10-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 39 वाहनो से 28600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 12-10-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 27 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 57 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।