बाराबंकी
जनपद बाराबंकी द्वारा सीसीटीएनएस पर ऑनलाइन केश डायरी फीडिंग करने पर लखनऊ जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया

दिनांक 12.10.2019 को जनपद बाराबंकी द्वारा सीसीटीएनएस पर ऑनलाइन केश डायरी फीडिंग करने पर लखनऊ जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। जनपद के सभी थानों पर नियुक्त विवेचकों को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा मोबाइल वाइस टाइपिंग के माध्यम से विवेचनाओं की केश डायरी सीसीटीएनएस पर किता करने हेतु अभियान चलाया गया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं भी थानों पर नियुक्त विवेचकों को प्रशिक्षित कर स्वयं ही वाइस टाइपिंग टेस्ट लिया जाता रहा। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के वाइस टाइपिंग के माध्यम से ऑनलाइन केश डायरी किता करने के अभियान से प्रेरित होकर ही जनपद के विवेचकों द्वारा ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन केश डायरी किता की गई, जिससे बाराबंकी पुलिस लगभग ने 83% ऑनलाइन केश डायरी किता कर लखनऊ जोन में प्रथम स्थान को प्राप्त किया।