नाव डूबने से चार लोगो की मृत्यु घटना स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक
संतकबीरनगर
के के मिश्रा / हरीश सिंह

सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) डोंगी नाव डूबने से चार लोगो की मृत्यु एवं डूबे हुए अन्य लोगो की गोताखोरो द्वारा तलाश जारी है घटना स्थल पर जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक लाव लश्कर के साथ ट्रैक्टर ट्राली पे सवार होकर पहुंचे । सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद की दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्र मे बहने वाली घाघरा नदी बिड़हर घाट के पूरब बसे गांव चपरा पूर्वी के अठारह लोगो से सवार नाव जो मजदूर बताये जाते है नदी के उस पार सुबह साढ़े नौ बजे धान की कटाई करने जा रहे थे उस पार पहुंचने से पहले औसत से ज्यादा वजन होने पर नाव नदी मे बैठना शुरू हुआ इसी अफरा – तफरी के बीच सवार लोग कूदना शुरू कर दिये जिससे नाव मसमसा के बैठ गयी । इस हादसे मे चार लोगो की मौकये घटना स्थल पर डूबने से मृत्यु हो गयी । दस लोग मौके से सही सलामत सुरक्षित नदी से निकाले गये , अन्य लोगो की गोताखोरो द्वारा तलाश जारी है । घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के आला हुक्मरान मौके पर पहुंच गये है बचाये गये लोगो मे से एक की हालत नाजुक जिला अस्पताल के लिए किया गया रेफर । मामला तुर्कवलिया गांव का है घटना स्थल पर क्षेत्रीय व ग्रामीणो की भीड़ लगी हुई है ।