बाराबंकी
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 04 जुआरियों को मौके पर से थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद में इनामिया/जुआरियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 अमरपाल अग्निहोत्री मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 12.10.19 को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम गोवा मंझारा थाना मोहम्मदपुर खाला में आपस में हार-जीत की बाजी लगाते समय मौके पर अभियुक्तगण 1. पृथ्वी चौहान पुत्र रामेश्वर 2. रामवृक्ष परशुराम 3. रंजीत पु़त्र कल्लू 4. अखिलेश पुत्र हरदोराम निवासीगण गोवा मंझारा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को समय 10.55 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मोहम्मदपुरखाला पर मु0अ0सं0 454/19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मोहम्मदपुर खाला पर कई आपराधिक मामले दर्ज है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- पृथ्वी चौहान पुत्र रामेश्वर निवासी गोवा मंझारा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- रामवृक्ष परशुराम निवासी गोवा मंझारा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- रंजीत पु़त्र कल्लू निवासी गोवा मंझारा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- अखिलेश पुत्र हरदोराम निवासी गोवा मंझारा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 12.10.19 को समय 10.55 बजे ग्राम गोवा मंझारा थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
बरामदगी विवरण
- 52 अदद ताश के पत्ते
- 800/-रूपये माल फड़
- 180/-रूपये जामा तलाशी।
आपराधिक इतिहास
- मु0अ0स0 730/09 धारा 3/25 आर्म एक्ट भा0द0वि0 थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0स0 411/13 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0स0 130/18 धारा 363/366 भा0द0वि0 थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0स0 411/19 धारा 323/504/506 भा0द0वि थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 454/19 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अमरपाल अग्निहोत्री थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- का0 सुभाष यादव, का0 जितेन्द्र सिंह, का0 अभिषेक यादव थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।