
नासिक :- रिलैक्सो डोमस्वेयर कम्पनी द्वारा प्रायोजित मुक्तांगण इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग एण्ड फैंसिलिटेशन महाराष्ट्र व भारतीय हितरक्षक सभा भारत के सौजन्य से परीक्षा पूर्व तैयारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान प्रस्तावना पाठ से हुआ । परीक्षा की पूर्व तैयारी विषयांतर्गत कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान द्वारा आत्मविश्वास एवं स्वावलंबी बनने का जिक्र किया गया । बतौर सफलता कैरियर उदाहरण उन्होंने कहा कि हमने अपने बिजनेस कैरियर की शुरुआत बहुत ही कम रूपये से की थी लेकिन कार्य के प्रति हमारी ईमानदारी हमारी कर्मठता और समर्पण हमे सफल बना रहे है हमने अपने बिजनेस कैरियर मे कभी किसी बैंक से लोन नही लिया ।


आज स्थिति ये है कि करोड़ो का बिजनेस करते हुए लाखो रुपए जीएसटी भरते है । उन्होंने कहा कि हमे इस बात पर ध्यान रखना चाहिए कि हमारे लक्ष्य मे और किसी उद्देश्य का दखलंदाजी न हो ।


जिस तरह से कैरियर की सफलता मे ईमानदारी के साथ हमारे कांफिडेंट्स काम आते है । उसी तरह से परीक्षाओ से हमारे एजुकेशन को बढ़ावा मिलता है । परीक्षाये हमे कभी नकारात्मक होने नही देती है अपितु हमारी सोच मे उद्देश्य के प्रति लगाव होना चाहिए । परीक्षाये हमारी सफलताओ की जननी है यही से हमारे आत्मविश्वास को मजबूती और हमे स्वावलंबी बनने का बल प्राप्त होता है । जीवन को अस्वस्थ रखकर अगर सफल बनाना है तो नशे का कभी आदी न बने ।


नेशनल मोटिवेशन ट्रेनर किरण मोहिते के मार्गदर्शन मे विभिन्न विद्यालयो से आये 1000 छात्र को प्रशिक्षित किया गया । जिसमे नकारात्मक भावनाओ से कैसे दूरी बनती है कैसे हम घबराने जैसी स्थिति से उबरते है कैसे स्टैण्ड होकर विषम परिस्थिति का सामना किया जाता है आदि विषयो पर गुणात्मक प्रभाव से प्रशिक्षित करते हुए परीक्षा की पूर्व तैयारी विषय की सूक्ष्मतम जानकारी दी गई । इसी क्रम मे एम चैरिटेबल ट्रस्ट से मौलाना सलीम द्वारा अपने विचार व्यक्त किया गया ।
तदुपरान्त सिंगर श्रावस्ती मोहिते एवं रैंप सिंगर विपिन तातड द्वारा शान्ति और क्रान्ति का गीत गाकर न केवल उपदेशित किया गया बल्कि खुशनुमा माहौल का अनुभव भी कराया गया । तदुपरान्त लकी ड्रा कूपन के माध्यम से लकी ड्रा विजेता 20 छात्र को इलेक्ट्रिक केतली से पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन शीतल मानवर एवं कृष्णा शिन्दे द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन मे कम्पनी स्टाफ हकीकुल्लाह खान , वसीउल्लाह खान , सुनीता , सरावनी , सपना , गजाला , तंजिला द्वारा असीम योगदान दिया गया ।