
रफ़ी अहमद अंसारी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी के महानगर पूर्व सचिव आफताब अहमद एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले व भारत की एकता और शक्ति के प्रतीक मानें जाने वाले देश के पहले उपप्रधानमंत्री गृहमंत्री और लौह पुरुष के नाम से मशहूर सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर गोलघर काली मंदिर स्थित उनकी प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सपा के पूर्व पार्षद जावेद अहमद एवं मोहम्मद हसन ने कहा कि आज उनकी 72वीं पुण्यतिथि है, इस मौके पर आज़ादी के बाद भारत को एक सूत्र में बांधकर अखंड व एकजुट राष्ट्र की नींव रखने वाले वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने भारत के लिए उनके चिरस्थायी योगदान को याद कर सादर नमन एवं श्रद्धांजलि दिया गया
सरदार पटेल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सपा नेता आफ़ताब अहमद एवं राहुल गुप्ता ने कहा कि उनका जन्म 31अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था. वह भारत के पहले उपप्रधान मंत्री और भारत के पहले गृह मंत्री भी थे. सरदार पटेल को रियासतों के भारतीयों के भारतीय संघ में शांतिपूर्ण एकीकरण और भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए श्रेय दिया जाता है! सपा नेता अनिल रावत एवं जावेद अहमद ने कहा कि देश की आजादी में सरदार पटेल जी का अभूतपूर्व योगदान था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर बैन लगाया था! आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।
इस कार्यक्रम में जावेद अहमद, राहुल गुप्ता, मोहम्मद हसन, अनिल यादव,आफताब अहमद, नरेंद्र चौधरी, अमभुज मोदनवाल, सुनील रावत, तौकीर, समीर, दानिश, राजू अहमद, बृजेश लाल, शाहरुख खान, अजय यादव, शाहरुख, रमन सिंह, चेतन राज, निवास यादव, इरफान उल्लाह खान, विनोद यादव, विजय यादव, विनोद विश्वकर्मा, गोलू यादव,मनोज भारती,ख़लीक़ अली सोनू, अनूप यादव, इत्यादि उपस्थित थें।