
अंशुल वर्मा
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
डॉ0 गौरव ग्रोवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व श्री कृष्ण कुमार विश्नोई, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व श्री रत्नेश सिंह, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व श्री रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत उ0नि0 छोटेलाल मय टीम द्वारा मु0अ0सं0 287/22 धारा 363 भा0द0सं0 व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली से संबंधित अभियुक्त विक्की चौधरी पुत्र स्वर्गीय कन्हैया लाल चौधरी निवासी आर्य नगर उत्तरी कुर्मियांन टोला थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर को उसके घर कुर्मियान टोला थाना कोतवाली, गोरखपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 15.10.22 को समय 16.28 बजे वादिनी की तहरीरी सूचना के आधार पर उसकी पुत्री को अभियुक्त विक्की चौधरी पुत्र स्वर्गीय कन्हैया लाल चौधरी निवासी आर्य नगर उत्तरी कुर्मियांन टोला थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया जिसमें अपह्रता को पूर्व में ही थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है परन्तु अभियुक्त फरार चल रहा था । अभियुक्त उपरोक्त को कुर्मियान टोला के पास थाना कोतवाली, गोरखपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।