बाराबंकी
थाना कोठी पुलिस द्वारा 07 किलो अवैध डोडा छिल्का के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधिक्षक (दक्षिणी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोठी सुधीर कुमार सिंह के दिशा निर्देश में थाना कोठी पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त आनन्द प्रकाश उर्फ ननकऊ पुत्र राम अधार निवासी पीरपुर मजरे इब्राहिमाबाद थाना कोठी जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 09.10.2019 को सदरपुर पुलिया वहद ग्राम सदरपुर थाना कोठी से समय करीब 07.35 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 07 किलो अवैध डोडा छिल्का बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोठी पर मु.अ.सं. 319/19 धारा 8/15 NDPS Act एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
आनन्द प्रकाश उर्फ ननकऊ पुत्र राम अधार निवासी पीरपुर मजरे इब्राहिमाबाद थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 17.09.2019 को समय करीब 12.05 बजे सदरपुर पुलिया वहद ग्राम सदरपुर थाना कोठी बाराबंकी जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
07 किलो अवैध डोडा छिल्का।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- व00उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- का0 वेदप्रकाश यादव, का0 प्रियांशु यादव, का0 नरेन्द्र यादव, का0 आशीष कुमार थाना कोठी जनपद बाराबंकी।