सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

आर्थो फिजियोथैरेपी क्लीनिक का उद्घाटन मोहल्ला घासी कटरा में पूर्वांचल के ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ. अजीज अहमद द्वारा किया गया जहां अपनी सेवाएं डॉ. अब्दुल करीम अजहर प्रदान करेंगे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजीज अहमद ने कहा आर्थो फिजियोथैरेपी क्लीनिक बेहतर सुविधा देने हेतु आम नागरिकों के प्रति समर्पित है। उद्घाटन के मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जफर अमीन डाक्कू, हाजी सोहराब खान, सपा नेता पार्षद शाहब अंसारी, तारीक हसन पार्षद प्रत्याशी, समाजसेवी आदिल अमीन, मोहम्मद अनीस एडवोकेट, जफर खान, इमामबाड़ा कमेटी के जिलाध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद, अफरोज आलम आदि तमाम लोग मौजूद थे।