
कानपुर । अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर 19716 गोमती नगर जयपुर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में कुछ लड़के बोगी का दरवाजा बंद करके सफर कर रहे थे , स्टेशन पर गाड़ी रुकने पर भी जनरल के अन्यत्र जगह न मिलने पर लोग जनरल बोगी की तरफ भागे , जहां एक महिला दरवाजा खुलवाने के लिए बगल की खिड़की में लटक के आवाज दे कर उन लड़कों से दरवाजा खोलने की गुहार लगाने लगी , तभी हेड कॉन्स्टेबल शिव अवतार ने महिला को लटकता देखा और कोई दुर्घटना न हो इसलिए खुद जाकर दरवाजा खुलवाया । दरवाजा खुलते ही उन लड़कों में उज्ज्वल गौड़ पुत्र सन्तोष गौड़ ने हेड कॉन्स्टेबल शिव अवतार को तमाचे रसीद दिए , चूंकि उज्ज्वल अपने दोस्तों के साथ था तो शिव अवतार गाड़ी से बाहर आ गए और चौकी के सिपाहियों को बुलाया । सिपाही उज्ज्वल को लेकर चौकी आये जहां उसने अभद्रता फिर की इस पर सिपाहियों ने उसे पीट दिया । लेकिन अपनी गलती मानने पर उसे छोड़ भी दिया गया । लेकिन कुछ ही देर में उज्जवल वापस आया और साथ मे कुछ लोगों को लेकर वीडियो बना कर शिव अवतार पर दबाव बनाने लगा , जिस पर सिपाही शशांक ने मना किया तो सोशल मीडिया पर वीडियो चलवाकर वर्दी उतरवाने की धमकी उज्जवल देने लगा।