पांच बीएलओ निलंबित एवं पांच के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, नहीं ले रहे थे मतदाता सत्यापन कार्य में रूचि
विनय कुमार मिश्र
गोरखपुर ब्यूरों।
गोरखपुर ग्रामीण, गोरखपुर शहर एवं पिपराइच के विधान सभा मे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के क्रम में चलाए जा रहे मतदाता सत्यापन कार्यक्रम में रुचि न लेने के कारण पांच आंगनवाड़ी (BLO) को निलंबित कर दिया गया है एवं 5 BLO के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि यह भारत निर्वाचन आयोग का एक बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमे मतदाता सूची को आधार अथवा अन्य किसी आई-कार्ड से लिंक करना है। लेकिन अभी तक यह कार्यक्रम कही पर होता नहीं दिख रहा था न जिम्मेदार कही पर दिखाई दे रहे थे। यह बात जब जिलाधिकारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत कार्यवाही की।
जिलाधिकारी ने बताया कि यदि इन बीएलओ के अतिरिक्त भी कोई बीएलओ इस कार्य मे रुचि नही लेता है तो उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति चाहे तो ऐसे बीएलओ की शिकायत सम्बंधित तहसीलदार/उपजिलाधिकारी से कर सकता है।