फैयाज के नोडल अध्यापक बनने पर लोगों ने किया खुशी का इजहार
संतकबीरनगर
रिपोर्ट अतहरूल बारी

सेमरियावां।संतकबीरनगर
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहा बेग के विज्ञान अध्यापक फैयाज अहमद को खलीलाबाद तहसील का नोडल अध्यापक मनोनीत किया गया है। तहसील क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षकों की कार्यशाला का आयोजन, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की वेबसाइट पर अधिक से अधिक बाल वैज्ञानिकों का रजिस्ट्रेशन करवाना और जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बाल वैज्ञानिकों को लघु शोध, प्रोजेक्ट के साथ प्रतिभाग कराना आदि कार्य फैयाज अहमद के निर्देशन में संपन्न होंगे । उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम के जनपदीय समन्वयक अभिषेक कुमार सिंह ने दिया। फैयाज के इस मनोनयन पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार द्विवेदी, नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडीहा बेग के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह, एएच एग्री इंटर कालेज दुधारा के प्रधानाचार्य मुनीर आलम,खालिद कमाल,नेसार अहमद,कमरे आलम सिद्दीकी आदि ने बधाई दिया है देते हुए कहा कि फैयाज अहमद नवीन वैज्ञानिक सोच रखते हैं और उनके नेतृत्व में कार्यक्रम को बेहतर सफलता मिलेगी।