पीआईसीयू और बघौली के ईटीसी का निदेशक ने किया दौरा
– निदेशक डॉ बद्री विशाल ने किया दौरा
– बेहतर व्यवस्था करने के दिए निर्देश
संतकबीरनगर


निदेशक परिवार कल्याण डॉ बद्री विशाल ने गुरुवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थित पीआईसीयू तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघौली के ईटीसी का दौरान किया। इस दौरान उन्होने बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
गुरुवार की देर शाम जिला मुख्यालय पर आए डॉ बद्री विशाल सबसे पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय खलीलाबाद गए। वहां पर उन्होने जेई एईएस के मरीजों के लिए बनाए गए 10 बेड के पीआईसीयू तथा जेई वार्ड को देखा। पीआईसीयू में मौजूद स्टाफ से उन्होने दवाओं तथा रोगों के बारे में बात करके उनकी कार्यकुशलता को परखा। वहीं जेई वार्ड में सफाई व्यवस्था के साथ ही वहां पर मौजूद दवाओं के स्टाक को भी देखा। इस दौरान जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ पंकज टंडन ने उन्हें अस्पताल में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी। इसके बाद वे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघौली में स्थित ईटीसी सेण्टर में गए। वहां पर मौजूद कर्मियों से बात की। वहां की बुनियादी सेवाओं के बारे में चर्चा की तथा जेई व एईएस को लेकर चलाए जा रहे दस्तक अभियान की भी जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ डॉ हरगोविन्द सिंह, अधीक्षक बघौली डॉ सियाराम यादव, एपीडेमियोलाजिस्ट डॉ मुबारक अली व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी तथा अन्य लोग मौजूद रहे।