
◆अभाविप ने छात्र संघ चुनाव हेतु घोषित किया अधिकृत प्रत्याशी।
◆अश्वनी चौधरी अध्यक्ष, निशान्त त्रिपाठी उपाध्यक्ष, श्रेयश मिश्रा महामंत्री एवम धर्मराज यादव पुस्तकालय मंत्री को आभविप ने दिया समर्थन।
संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सन्त कबीर नगर द्वारा हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एचआरपीजी कालेज) खलीलाबाद के छात्र संघ चुनाव 2022 के दृष्टिगत एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आभविप ने हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के निमित्त अपने अधिकृत प्रत्याशियो की घोषणा की। छात्र संघ चुनाव में अभाविप ने अध्यक्ष पद हेतु अश्वनी चौधरी, उपाध्यक्ष पद हेतु निशान्त त्रिपाठी, महामंत्री पद हेतु श्रेयश मिश्रा, एवम पुस्तकालय मंत्री पद हेतु धर्मराज यादव के नाम की घोषणा है। अपने उद्बोधन में जिला संयोजक आकाश गौरव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र संघ चुनाव में चारो प्रमुख पदों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है। अभाविप देश समाज एवम छात्र हितों के लिए तत्परता से कार्य करने वाला संगठन है। छात्र संघ चुनाव में विजय अर्जित कर परिसर में छात्रों की समस्याओं के निराकरण करने एवम अनुकूल शैक्षिक परिसर बनाने में कार्य करेगी। इस अवसर पर उपस्थित विभाग संगठन मंत्री शिवानन्द पाण्डेय, जिला विस्तारक दीपक सिंह, प्रान्त विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक माधवेन्द्र तिवारी, मारुति नंदन पाठक, कृपाचार्य पाण्डेय, अम्बेश पाण्डेय, मयंक मणि त्रिपाठी, सभी ने घोषित प्रत्याशियों को शुभकामनाये एवम बधाई दिया।