
गोण्डा– ( उत्तर प्रदेश )
दिनांक 27.09.2022 को गोण्डा रेलवे स्टेशन पर लावारिस खड़ी मिली एटियोस कार व दिनांक 30.09.2022 को थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक पुलिया के नीचे एक व्यक्ति के शव मिलने की घटना का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार व 03 अदद मोबाइल बरामद


दिनांक 30.09.2022 को थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ था। जिसकी पहचान दिनांक 27.09.2022 को गोण्डा रेलवे स्टेशन पर लावारिस खड़ी मिली एटियोस कार के लापता चालक इरफान के रूप में हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना स्थल की जांच कर घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमे गठित कर प्र0नि0 को0नगर व प्रभारी सर्विलांस सेल को निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देश कि अनुक्रम में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तों-01. कवल सिंह, 02. टोनी शेरगिल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हमलोगो ने वाहन लूटने के उद्देश्य से गोरखपुर से कार यू0पी0 14 बी0एन0 0661 बुक किया था और रास्ते में ड्राइवर इरफान की हत्या कर शव को सड़क के किनारे पुलिया के नीचे फेंक दिया था और कार को गोण्डा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर वहां से फरार हो गए थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- कवल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह नि0 ग्राम रोशनपुर पोस्ट गुलाभोज थाना गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड।
- टोनी शेरगिल उर्फ श्रवण सिंह पुत्र सरदार भोला सिंह नि0 वार्ड नम्बर-03 दिनेश पुर थाना दिनेशपुर जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड।
पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0सं0-672/22, धारा 364,302,201,120बी भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
- 03 अदद मोबाइल।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
- पंकज कुमार सिंह प्र0नि0 को0 नगर मय टीम।
- संतोष कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम।