12 जुलाई 2022 को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सत्याग्रह संकल्प की वर्षगांठ पर परिचर्चा

गोरखपुर। सीएम सिटी गोरखपुर में निरंकुश प्रशासन व भ्रष्टाचार के विरुद्ध तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन सत्याग्रही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा सृजित सत्याग्रह संकल्प के पद चिन्हों पर चलते हुए 12 जुलाई 2022 को 365 दिवस पूर्ण होने के शुभ अवसर पर भ्रष्ट व्यवस्था को चिर निद्रा से जगाने के उद्देश्य से मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग गोरखपुर के कार्यालय पर प्रचलित सत्याग्रह संकल्प के दौरान लोकतंत्र और भ्रष्टाचार विषयक एक परिचर्चा का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रचलित सत्याग्रह संकल्प के समर्थन में शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मानित अतिथियों की मौजूदगी में परिचर्चा के माध्यम से जनमानस का ध्यान आकृष्ट कराते हुए भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे व्यवस्था के पोषकों को सबक सिखाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास किया जाएगा। उपरोक्त जनहित के आयोजित कार्यक्रम में संगठन जन सामान्य से अपील करता है कि भ्रष्टाचार जैसे भयावह संक्रमित बीमारी से मुक्ति के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए निरंकुश भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज को बुलंद करे ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश द्विवेदी, विशिष्ठ अतिथि उ0प्र0 मा0शि0 संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 जेपी नायक, उ0प्र0 मा0शि0 संघ के जिला मंत्री डॉ0 शोभित श्रीवास्तव, चिकित्सा जगत से सैयद वसीम इक्बाल, संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अनूप शुक्ला, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, रमाकांत पांडे उर्फ राजू प्रदेश कार्य समिति सदस्य उ०प्र० ठेकेदार संघ, डी एन सिंह ठेकेदार जन कल्याण समिति लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष, लल्लन दुबे वरिष्ठ समाज सेवी, रामनिवास गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, राजेश शुक्ला अधिवक्ता कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, नानू अंसारी, बृजराज सैनी, संतोष गुप्ता, सुनील त्रिपाठी, देवांश माथुर, संजय गुप्ता, राजेश्वर पांडे, अमन कुमार, अजय पांडे, छेदी लाल पासवान, गोकुल गुप्ता, रीना शाही, मुन्ना सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, गिरजा़ ऋत्विक मिश्रा, मनोज कुमार गुप्ता, विशाल सिंह,सुधीर कुमार पांडे, शंकर नाथ, इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।