1443 हिजरी/2022
ईद-उल-अजहा त्योहार 10 जुलाई 2022 को मनाया जाएगा।
ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 5:45 से 10:30 बजे तक अदा की जाएगी
कुर्बानी 10, 11 व 12 जुलाई यानी तीन दिन तक होगी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी, नायब काजी मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी, मुफ्ती मेराज अहमद क़ादरी, मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी, मौलाना मोहम्मद अहमद निजामी, कारी मोहम्मद अनस रजवी, हाफिज रहमत अली निजामी, हाफिज महमूद रज़ा कादरी आदि ने आवम से अपील की है कि ईद-उल-अजहा त्योहार अमनो शांति व उल्लास के साथ मनाया जाए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कुर्बानीगाहों के चारों तरफ से पर्दा लगाकर कुर्बानी करें। अपशिष्ट पदार्थ, खून व हड्डी वगैरा इधर-उधर न फेंके बल्कि गड्ढे में दफ़न कर दें। प्रशासन हमारे सहयोग के लिए है सहयोग करें। सोशल मीडिया पर न ही कुर्बानी की फोटो डालें और न ही वीडियो। त्योहार में गरीबों का खास ख्याल रखें। प्रशासन की गाइड लाइन पर अमल करें।
ईदगाह व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज का समय_ (सुबह)
- चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर, बेनीगंज ईदगाह रोड मस्जिद – 5:45 बजे
- सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, मदरसा दारूल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार, मक्का मस्जिद मेवातीपुर, मस्जिद मजहरूल हक गीता प्रेस, गौसिया जामा मस्जिद लीची बाग जामिया नगर, नूरी जामा मस्जिद अहमदनगर चक्शा हुसैन – 6:00 बजे
- मोती जामा मस्जिद अमरुतानी बाग रसूलपुर – 6:15 बजे
- बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर, मस्जिद फैजाने इश्के रसूल अब्दुल्लाह नगर सिधारीपुर, हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो, जामा मस्जिद गुलरिया बाज़ार, मस्जिद अहले बैत पुराना गोरखपुर गोरखनाथ, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, अशरफी जामा मस्जिद हुमायूंपुर उत्तरी, नूर जामा मस्जिद चिलमापुर – 6:30 बजे
- मस्जिदे जोहरा मौलवी चक बड़गो, नूरानी जामा मस्जिद कामरेड नगर रसूलपुर – 6:45 बजे
- मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक, ईदगाह हज़रत मुबारक खां शहीद नार्मल, हुसैनी मस्जिद पादरी बाज़ार, गौसिया निजामिया मस्जिद बिछिया, मस्जिद खूनीपुर छोटा ज़िब्ह खाना, शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह रसूलपुर, मुकीम शाह जामा मस्जिद बुलाकीपुर, झरना टोला मस्जिद, बिलाल जामा मस्जिद दरिया चक भट्टा, हुसैनी जामा मस्जिद नथमलपुर रसूलपुर, लाल जामा मस्जिद गोलघर, अकबरी जामा मस्जिद अहमदनगर, गॉर्डन हाउस मस्जिद जाहिदाबाद गोरखनाथ, फिरदौस मस्जिद जमुनहिया बाग, अक्सा मस्जिद शाहिदाबाद हुमायूंपुर उत्तरी – 7:00 बजे
- गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, जामा मस्जिद सुब्हानिया तकिया कवलदह सूर्यविहार कॉलोनी – 7:15 बजे
- ईदगाह रानीडीहा इंजीनियरिंग कॉलेज, जामा मस्जिद रसूलपुर, मस्जिद जामे नूर ज़फ़र कॉलोनी बहरामपुर, जामा मस्जिद उर्दू बाजार, ईदगाह इमामबाड़ा इस्टेट मियां बाज़ार, मस्जिद उंचवा, गौसिया जामा मस्जिद मानबेला खास – 7:30 बजे
- ईदगाह फतेहपुर मेडिकल कॉलेज के सामने, औलिया जामा मस्जिद मदरसा मजहरूल उलूम घोसीपुरवा, गुलशने कादरिया मस्जिद असुरन पोखरा- 8:00 बजे
- ईदगाह सेहरा बाले का मैदान बहरामपुर, ईदगाह बेनीगंज – 8:30 बजे
- सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार – 8:45 बजे
- शाही मस्जिद बसंतपुर सराय – 10:00 बजे